हरदोई: धारदार हथियार से भाई ने की हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर में सो रहे हिस्ट्रीशीटर भाई को उसके ही भाई ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढा में रहने वाले 50 साल के हिस्ट्रीशीटर मुन्ना की बीती रात उसके भाई प्रभु ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में पता …

हरदोई। घर में सो रहे हिस्ट्रीशीटर भाई को उसके ही भाई ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढा में रहने वाले 50 साल के हिस्ट्रीशीटर मुन्ना की बीती रात उसके भाई प्रभु ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

घटना के संबंध में पता चला है कि प्रभु हिस्ट्रीशीटर था। एक मामले में वह 7 साल की सजा काटकर जेल से 2 साल पूर्व वापस बाहर निकला था। इस बीच प्रभु ने मुन्ना की पत्नी आशा को अपने साथ रख लिया। पत्नी वापस मांगने को लेकर मुन्ना का कई बार प्रभु से विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते बीती रात प्रभु ने मुन्ना की जीवन लीला समाप्त कर दी।

संबंधित समाचार