बांदा: मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का इलाज किया जा रहा है। इससे पहले बांदा …

बांदा। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का इलाज किया जा रहा है। इससे पहले बांदा जेल में बंद बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इस बीच मंगलवार को अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है। इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है।

इससे पहले मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी गई है। मुख्तार के मुताबिक सूचना मिली है कि किसी को मेरी हत्या करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो मेरी हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। वहीं, कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के संबंध में मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने ये जानकारी दी है।

संबंधित समाचार