पुराने लखनऊ को जल्द मिलेगी म्यूजियम और फूड कोर्ट की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुराने लखनऊ को जल्द म्यूजियम और फूड कोर्ट की सौगात मिलेगी। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने हुसैनाबाद स्थित नींबू बाग उपकेंद्र स्थल पर बन रहे म्यूजियम ब्लाक और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह व अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा आदि उपस्थिति थे। उपाध्यक्ष ने 31 अगस्त 2022 …

लखनऊ। पुराने लखनऊ को जल्द म्यूजियम और फूड कोर्ट की सौगात मिलेगी। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने हुसैनाबाद स्थित नींबू बाग उपकेंद्र स्थल पर बन रहे म्यूजियम ब्लाक और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह व अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा आदि उपस्थिति थे।

उपाध्यक्ष ने 31 अगस्त 2022 तक म्यूजियम और 30 जून 2022 तक फूड कोर्ट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि म्यूजियम के अंदर होने वाले कार्यों के लिए कंसलटेंट से प्रस्ताव लेकर, उसके आधार पर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाए। उन्होंने यह कार्य तीन महीने के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

उपाध्यक्ष ने कहा कि म्यूजियम के अंदर लखनऊ का इतिहास डिस्प्ले किया जाएगा। जिससे पर्यटक यहां कि संस्कृति से रूबरू हो सकें। उन्होंने कहा कि फूड कोर्ट में लखनऊ के पारम्परिक व्यंजनों को शामिल किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग शहर से जुड़ें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हुसैनाबाद सौन्दर्यीकरण परियोजना के तहत जो कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार