बाराबंकी: भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन में उपेंद्र सिंह रावत हुए शामिल, कही ये बात…
बाराबंकी। “भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति बिरादरी व मजहब से अलग हटकर राष्ट्रवादी विचारधारा पर काम कर रही है। अब कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।“ यह बात मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी के …
बाराबंकी। “भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति बिरादरी व मजहब से अलग हटकर राष्ट्रवादी विचारधारा पर काम कर रही है। अब कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।“
यह बात मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी के संचालन में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कही। उपेंद्र सिंह रावत ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, कन्या सुमंगला योजना,सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ पेयजल योजना सहित तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में इन सभी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे आमजनों को मिल रहा है।
विकास के मामले में यूपी नंबर 1 पर है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर शिकंजा कसकर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का काम किया है। उपस्थित जन समुदाय से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का गांव गली व चौराहों पर आम जनों तक पहुंचाने व आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को पुनः जीताने की अपील की।
क्षेत्रीय विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि मैंने क्षेत्र के लोगों की विधायक की हैसियत से नहीं एक सेवक की हैसियत से सेवा करने का कार्य किया है। 4 साल 6 माह के कार्यकाल में 2 साल कोरोना में गुजर गए। 2.5 साल में काम करने का मौका मिला तो कल्याणी नदी पर पुल बनवाया लोधेश्वर महादेवा का विकास किया बाढ़ क्षेत्र में लोगों को सरकारी खाद्य सामग्री के अलावा अलग से खाद्य सामग्री वितरित कराई। यदि आप लोगों ने पुनः मुझे विधायक बनाया तो बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल चालू होगी हेतमापुर पुल बनेगा तथा लोधेश्वर महादेवा को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा।
ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी की देन है 2022 में कमल खिलेगा तो देश व प्रदेश का समुचित विकास होगा। इसके अलावा पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन रामशरण पाठक भाजपा जिला महामंत्री अरविंद मौर्या भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के कार्य कारिणी सदस्य अजीत वर्मा गुड्डू भाजपा जिला मंत्री राजकुमार यादव रामनगर विधानसभा प्रभारी नीरज कटियार तहसील बार रामनगर के अध्यक्ष जगदंबा सिंह पूर्व अध्यक्ष वेद श्रीवास्तव, राम बहोर शुक्ला, सतीश चंद शुक्ला ,सुरेश शास्त्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ,सिरौली गौसपुर, संदीप पांडे ने भी सम्मेलन में अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को पुनः जिताने की अपील की।
