लखनऊ: तीन किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में आशियाना पुलिस की ओर से तस्करी के मामले में कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह अपनी टीम के …

लखनऊ। राजधानी में आशियाना पुलिस की ओर से तस्करी के मामले में कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 किलो गांजा बरामद किया गया।

प्रभारी निरीक्षक आशियाना ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रजनी खंड मार्केट बिरहा तिराहा नाले के पास पहुंचे थे। जहां उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

वहीं, पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पूरे देवीदास थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी निवासी सर्वेंद्र कुमार और मितावली आदमपुर थाना ग्राम निवासी रजनीश उर्फ छोटू बताया। उनके पास से पुलिस टीम ने करीब तीन किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग काफी समय से क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार