हरदोई : बस की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर ज्ञानपुर तिराहे के पास में मंगलवार की दोपहर मजदूर पूजन सिंह (45) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मडिलहिया (गौहानी) कोतवाली कछौना को तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मजदूर औद्योगिक क्षेत्र संडीला …

हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर ज्ञानपुर तिराहे के पास में मंगलवार की दोपहर मजदूर पूजन सिंह (45) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मडिलहिया (गौहानी) कोतवाली कछौना को तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मजदूर औद्योगिक क्षेत्र संडीला में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक का एक 10 वर्षीय लड़का सागर सिंह व दूसरी 6 वर्ष की लड़की सलोनी सिंह है। मृतक के परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार