बरेली: कर्मचारी के निलंबन के विरोध में बड़े डाकखाने में तालाबंदी, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डाक सहायक को निलंबित करने के बाद मंगलवार को बड़े डाकखाने में हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने तालाबंदी कर निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद अधिकारियों को दबाव के चलते अपना निलंबन का आदेश वापस लेना पड़ा। करीब दो घंटे तक कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से डाकघर में …

बरेली, अमृत विचार। डाक सहायक को निलंबित करने के बाद मंगलवार को बड़े डाकखाने में हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने तालाबंदी कर निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद अधिकारियों को दबाव के चलते अपना निलंबन का आदेश वापस लेना पड़ा। करीब दो घंटे तक कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से डाकघर में काम कराने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सिविल लाइंस क्षेत्र के बड़ा डाकखाना में डाक सहायक तसलीम उल्लाह खां को उच्चाधिकारी ऊंचे पद पर भेज रहे थे। लेकिन उन्होंने काम का बोझा अधिक होने से उस पर तैनाती से मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें सोमवार की शाम करीब 6 बजे निलंबित कर दिया।

मंगलवार की सुबह जब अन्य कर्मचारियों को निलंबन की जानकारी हुई तो उन्होंने कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वे साथी कर्मचारी की बहाली की मांग कर रहे थे। आनन-फानन में अधिकारियों ने निलंबन का आदेश वापस लेकर डाक सहायक को बहाल किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव