बरेली: बाग में खेल रहे लोगों ने देखा तो बच्चे को बचाने दौड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के करगैना में दीवार के नीचे दबे मासूम को बचाने के लिए लोगों ने प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सैदपुर हांकिंस में मां ने बच्चों को हादसे से बचाने के लिए घर के अंदर किया लेकिन अंदर दीवार गिरने से जान चली गई। करगैना में दीवार से थोड़ी …

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के करगैना में दीवार के नीचे दबे मासूम को बचाने के लिए लोगों ने प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सैदपुर हांकिंस में मां ने बच्चों को हादसे से बचाने के लिए घर के अंदर किया लेकिन अंदर दीवार गिरने से जान चली गई। करगैना में दीवार से थोड़ी ही दूरी पर बाग है, जिसमें गांव व मोहल्ले के कई लोग बैठे हुए थे। बाग में बैठे रवि, शंकर व अन्य लोग दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तो निहाल के बाल दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मलबा हटाया और बच्चे को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। निहाल के सिर से खून बह रहा था। वहीं परिजनों को आखिरी उम्मीद का सहारा था। वह तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई। दूसरी तरफ दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों में गलत तरीके से दीबार बनाए जाने को लेकर बेहद गुस्सा दिखाई दिया।

दो भाइयों में छोटा था निहाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि निहाल के दो भाई हैं और वह छोटा था। पिता राजू ने बताया कि निहाल ज्यादातर घर पर ही खेलता था। मौसम अच्छा होने के चलते वह घर के बाहर चला गया था। राजू ने बताया वह अभी कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से वह काम पर भी नहीं जा पा रहे थे। राजू ने बताया कि वह बुधवार को सुभाषनगर पुलिस को तहरीर देंगे।

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है – नरेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर

संबंधित समाचार