बरेली: 54 गांवों में संघ के विस्तारक आज पहुंचेंगे और लगाएंगे शाखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर के साथ गांवों को भी जोड़ने की तैयारी की है। बरेली महानगर के 52 गांव में 104 विस्तारक भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक गांव में दो विस्तारकों को नियुक्त करने की योजना बनी है। मंगलवार को क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश विकल ने विस्तारकों को प्रशिक्षण दिलाया। …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर के साथ गांवों को भी जोड़ने की तैयारी की है। बरेली महानगर के 52 गांव में 104 विस्तारक भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक गांव में दो विस्तारकों को नियुक्त करने की योजना बनी है। मंगलवार को क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश विकल ने विस्तारकों को प्रशिक्षण दिलाया। जिसमें उन्होंने अगले 10 दिनों की विस्तार से कार्ययोजना बनायी। उनको प्रतिदिन में शाखा, ग्रामवासियों और ग्राम की समस्याओं इत्यादि के साथ शहर को जोड़ने का तरीका भी समझाया गया।

गांव और शहर की इस योजक श्रंखला में पहले चरण में शहर से गांव की ओर विस्तारक जा रहे हैं। कुछ विस्तारक सुबह और शाम तीन-तीन घंटे गांव में रुकेंगे। कुछ विस्तारक रात्रि विश्राम करके सुबह की शाखा लगाकर फिर अपने व्यवसाय में आ जाएंगे लेकिन अधिकांश स्वयंसेवक उन्हीं गांव में रहेंगे। वहीं पर किसी के यहां रुकने की व्यवस्था रखेंगे।

बदल-बदल कर अन्य घरों में जलपान भोजन इत्यादि करेंगे। इस ग्राम विस्तारक योजना में सूखे पड़े कुंए, अव्यवस्थित मंदिर, अपना प्राथमिक विद्यालय, अपनी तालाब की सफाई इत्यादि जैसे बहुत सारे विषयों को समाहित किया गया है। वहां की आर्थिक सामाजिक अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में बुधवार को सुबह से ही 104 विस्तारक संघ की अलख जगाने के लिए गांवों का रुख करेंगे।

संबंधित समाचार