बरेली: आरसीएस से लखनऊ की फ्लाइट मिली तो कम पड़ेगा बोझ
बरेली, अमृत विचार। बरेली से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कराने की तैयारी तेज हो गयी है। इसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत चलाने की बात सामने आयी है। इस योजना में यात्रियों को बरेली-दिल्ली फ्लाइट की तरह ही किराया देना पड़ेगा। इस उड़ान को शुरू करने के लिए एलाइंस एयर के साथ इंडिगो …
बरेली, अमृत विचार। बरेली से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कराने की तैयारी तेज हो गयी है। इसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत चलाने की बात सामने आयी है। इस योजना में यात्रियों को बरेली-दिल्ली फ्लाइट की तरह ही किराया देना पड़ेगा। इस उड़ान को शुरू करने के लिए एलाइंस एयर के साथ इंडिगो और एक अन्य कंपनी भी लगी है।
एलाइंस एयर के प्रतिनिधि के अनुसार कंपनी लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कराने के प्रयास में है। फाइल रनिंग में आ चुकी है। जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। इधर, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कराने के लिए कई स्तर पर वार्ता हो चुकी है। इसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम या कामर्शियल में चलाएंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है।
रीजनल में कम किराया लगेगा। कामर्शियल में यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा। बरेली एयरपोर्ट भी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बनाया गया है। ‘उड़े देश का हर नागरिक’ योजना को सार्थक करने के लिए दिल्ली की फ्लाइट आरसीएस संचालित हो रही है। लखनऊ को लेकर अच्छे संकेत हैं।
बरेली-दिल्ली फ्लाइट को मिल रहे 50 प्रतिशत यात्री
26 अगस्त से रेगुलर शुरू हुई बरेली-दिल्ली फ्लाइट को निर्धारित सीटों से 50 प्रतिशत यात्री मिल रहे हैं। एलाइंस एयर ने यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जतायी है। माना जा रहा है कि बेंगलुरू और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने के बाद से दिल्ली-बरेली फ्लाइट पर भी असर पड़ा है। एलाइंस एयर के प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में यात्री दिल्ली होकर बेंगलुरू और मुंबई जा रहे थे। अब सीधी फ्लाइट पकड़ रहे हैं।
