सीतापुर: स्कूटी सवार युवकों ने लूटी मोबाइल की दुकान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली के मुकीमपुर चौराहे पर दुकान बंद करने जा रहे मोबाइल दुकानदार से दो स्कूटी सवारों ने असलहा दिखाकर रुपए और मोबाइल लूट ले गए। हाईवे के पास मुकीमपुर चौराहे पर स्थित वैभव मोबाइल के मालिक, गंधौली कोतवाली सिधौली के निवासी वैभव अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान दो …

सीतापुर। कोतवाली के मुकीमपुर चौराहे पर दुकान बंद करने जा रहे मोबाइल दुकानदार से दो स्कूटी सवारों ने असलहा दिखाकर रुपए और मोबाइल लूट ले गए। हाईवे के पास मुकीमपुर चौराहे पर स्थित वैभव मोबाइल के मालिक, गंधौली कोतवाली सिधौली के निवासी वैभव अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान दो स्कूटी सवार युवक उससे मोबाइल को रिचार्ज करने के बहाने दुकान में रोक लिया। जब वह मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। तभी युवकों ने मौका व सन्नाटा देखकर असलहा निकाल लिया और उसका तैयार बैग जिसमें 75 हजार रुपये मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए।

डायल 112 पर जानकारी देने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने इसे ठगी का मामला बताया है। जिसमें स्कूटी सवार युवकों ने 50 हजार रुपए, गूगल पे करने को कहा और उससे नकद देने की बात कही। जिस पर जब दुकानदार इस सब में उलझ गया। तभी उसका बैग लेकर स्कूटी से चंपत हो गए। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार