लखनऊ: इलाके में गंदगी को देख भड़के नगर आयुक्त, कार्यदायी संस्था को हटाया
लखनऊ। राजधानी में विशेष सफाई अभियान की हकीकत जानने निकले नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को निरीक्षण के दौरान बुद्धेश्वर चौराहे के आस-पास अधिकांश जगहों पर अतिक्रमण और जगह-जगह गंदगी और मलबा इकट्ठा मिला। नालियां चोक एवं गंदगी से भरी पाई गईं। जिस पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी जोन 6 के संस्था मेसर्स बालाजी पर …
लखनऊ। राजधानी में विशेष सफाई अभियान की हकीकत जानने निकले नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को निरीक्षण के दौरान बुद्धेश्वर चौराहे के आस-पास अधिकांश जगहों पर अतिक्रमण और जगह-जगह गंदगी और मलबा इकट्ठा मिला। नालियां चोक एवं गंदगी से भरी पाई गईं। जिस पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी जोन 6 के संस्था मेसर्स बालाजी पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा की तरफ जाने वाली रोड पर काफी मात्रा में मलबा तथा गोबर के ढेर एकत्र पाए गए। हैरानी की बात यह है कि इस रास्ते की सफाई के लिए आर्यन ग्रुप द्वारा 89 सफाई कर्मचारी दिखाए जाते हैं लेकिन मौके पर नौ कर्मचारी ही कार्य करते मिले। जिस पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संस्था को सफाई कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
