जालौन: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने अज्ञात वाहन …

जालौन। बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी किसान हल्केपाल (59) मंगलवार की शाम बाजार से सामान खरीदने गया था। जब वह सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। तभी हैदलपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुरेश ने बताया कि उसके चार पुत्र लालता, मनोज, शिवम, राजकुमार है। सभी गुजरात में काम करते है। जबकि मृतक घर पर रहकर खेती करता था। पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा