बरेली: स्मार्ट होंगे गांव के भी स्कूल, ब्लैक बोर्ड की जगह इंटरएक्टिव पैनल से होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस योजना के लिए बिथरी ब्लॉक का चयन हुआ है। बिथरी ब्लॉक के 38 स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह इंटरएक्टिव पैनल, 14 स्कूलों में कंप्यूटर लैब का निर्माण होने जा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस योजना के लिए बिथरी ब्लॉक का चयन हुआ है। बिथरी ब्लॉक के 38 स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह इंटरएक्टिव पैनल, 14 स्कूलों में कंप्यूटर लैब का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए फंड भी जारी हो चुका है। जल्द ही इन स्कूलों में कार्य शुरू होने वाला है।

इंटरएक्टिव पैनल पर लिखने के साथ परीक्षा भी दे सकेंगे
दरअसल, मिशन कायाकल्प के बाद अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के जरिए स्कूलों में संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। बिथरी के 38 स्कूलों में आने-वाले दिनों में पठन-पाठन का नया अंदाज देखने को मिलेंगे। इन स्कूलों के इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल खरीदे जा रहे हैं। 56.62 लाख रुपये के इन पैनल पर ना केवल लिखा जा सकेगा बल्कि इन पर स्मार्ट तरह से कक्षाओं का संचालन हो सकेगा। टच स्क्रीन पैनल की स्क्रीन को छह हिस्सों में बांट कर एक साथ छह छात्रों की परीक्षा भी हो सकेगी। पैनल छात्रों की क्षमता की भी रिपोर्ट देगा। पैनल के जरिए वीडियो क्लास और वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की जा सकेगी।

लैब में कंप्यूटर के साथ प्रिंटर जैसी साम्रगी होगी
बताया जा रहा है कि बिथरी के जिन 38 स्कूलों का चयन हुआ है उसमें से करीब 13 उच्च प्राथमिक और एक कस्तूरबा स्कूल शामिल है। इनमें कंप्यूटर लैब बनाई जा रही हैं। इन दिनों इसका काम भी तेजी से चल रहा है। हर लैब में छह कंप्यूटर के साथ ही प्रिंटर और सहयोगी उपकरण भी होंगे। इससे बच्चों की कंप्यूटर के प्रति प्रयोगात्मक जानकारी बढ़ेगी। बच्चों को कोडिंग भी सिखाई जा सकेगी। इतना ही नहीं चयनित सभी स्कूलों में सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। जिससे बिजली कटौती की भी समस्या न हो।

इन स्कूलों का हुआ चयन
बीएसए विनय कुमार ने बताया, प्राथमिक उड़ला जागीर, किसनपुर, नई बस्ती, श्याम नगर, नगरिया अनूप, गोपालपुर, टाहताजपुर, आलमपुर, गजरौला नवीन, पदारथपुर, गुलाबनगर, भिंडौलिया, सुंदरपुर, परातासपुर, बिथरी, परसौना, उदयपुर जसरथपुर, काशीधर्मपुर, फरीदापुर, पूरनापुर, कुआटांडा, सिमरा,खजुरिया, नरियावल में सिर्फ इंटरएक्टिव पैनल लग रहे हैं। तो वहीं उच्च प्राथमिक स्कूल उड़ला, कस्तूरबा बिथरी, गोपालपुर, पदारथपुर, आजादनगर, भिंडौलिया, परातासपुर, आलमपुर, बिथरी, परसौना, उदयपुर, फरीदापुर इनायत, सिमरा अजूबा बेगम और नरियावल में कंप्यूटर लैब भी स्थापिता होगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: रेलवे ट्रैक के पास घंटों पड़ा रहा युवक का शव, न पुलिस को खबर न जीआरपी को

 

 

संबंधित समाचार