कुशीनगर में जिला पंचायत से नव निर्मित 13 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के कलेक्ट्रेट एनआईसी के पास बुधवार को जिला पंचायत से निर्मित 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे और अध्यक्ष सावित्री जायसवाल की ओर से शिलापट्ट के अनावरण के साथ लोकार्पण किया गया। सांसद दुबे ने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्यों …

कुशीनगर। जिले के कलेक्ट्रेट एनआईसी के पास बुधवार को जिला पंचायत से निर्मित 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे और अध्यक्ष सावित्री जायसवाल की ओर से शिलापट्ट के अनावरण के साथ लोकार्पण किया गया।

सांसद दुबे ने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्यों में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। साथ ही इनकी ओर से किए गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाल में सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने कुशीनगर में 96 परियोजनाओं का लगभग चार सौ करोड़ की आधार शिला रखी है।

जिसमें एक मेडिकल कॉलेज शामिल है। इस दौरान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी बीएस कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार