बरेली: हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में आयोजित 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का समापन बुधवार को हो गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अंकुर पी गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों से हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा संठगन श्रमिक वर्ग से सीधा जुड़ा है। इसलिए कार्यालय के …

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में आयोजित 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का समापन बुधवार को हो गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अंकुर पी गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों से हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा संठगन श्रमिक वर्ग से सीधा जुड़ा है। इसलिए कार्यालय के सभी कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं।

विभाग द्वारा किए जाने वाले पत्राचार में सरल और स्वाभाविक हिंदी शब्दों का प्रयोग करने की बात कही। साथ ही गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री का हिंदी दिवस पर परिचालित संदेश पढ़कर सुनाया। जिसमें कहा गया कि 21वीं सदी के भारत के विकास में मातृभाषा में वह क्षमता है तो ज्ञान गौरव और स्वाभिमान को प्रदान करता है।

क्षेत्रीय आयुक्त ने यह अपील की कि यह कार्य केवल हिंदी पखवाड़े तक न सीमित किया जाए, अपितु हिंदी के प्रयोग को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। हिंदी पखवाड़े के दौरान कार्यालय में हिंदी टिप्पण आलेखन, हिंदी निबंध और हिंदी में टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये का संतोष कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार व आशीष रायजादा को द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपये का कौशल आनंद को, संतोष कुमार श्रीवास्तव व नितेश सिंह को और तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये के शिवम गुप्ता, अभिषेक सोनी, मुकेश कुमार को दिए गए।

साथ ही प्रोत्साहन पुरस्कार एक-एक हजार रुपये के पांच लोगों को मयूर कुमार भारतीय, कमाल कुमार चंद्रा, आकांक्षा सिंह, रवि वर्मा, शिवम गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आशीष कुमार, एके पालीवाल, बीएम कांडपाल, प्रवीण कालरा, एमएम पपने सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार