बरेली: शासन स्तर से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
बरेली, अमृत विचार। अंक सुधार परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए निर्धारित 17 केंद्रों पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल ताल गौटिया विकास खंड क्यारा के प्रधानाचार्य डा. …
बरेली, अमृत विचार। अंक सुधार परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए निर्धारित 17 केंद्रों पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल ताल गौटिया विकास खंड क्यारा के प्रधानाचार्य डा. सुभाष चंद्र मौर्या को सौंपी गई है। 18 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी।
अंक सुधार परीक्षा के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार सदस्यीय पांच सचल दलों का गठन भी किया है। डीआईओएस, बीएसए, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट, और जीआईसी के अधिकारियों और प्राधानाचार्यों को गठित दलों का मुखिया नियुक्त किया गया है। डीआईओएस ने दलों को परीक्षा केंद्रो में औचक निरीक्षण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी के आईपी एड्रेस के जरिए राज्य स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम से प्रदेश के सभी जिला कंट्रोल रूम को जोड़ा गया है। इसके लिए सभी परीक्षा केद्रों का आईपी एड्रेस शासन को भेज दिया गया है। डीआईओएस डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा संबंधित विभागों को पत्र जारी कर स्वास्थ्य, शांति व्यवस्था और सैनेटाइजेशन की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
