तालिबान ने जब्त नगदी, सोना अफगान सेंट्रल बैंक को सौंपा
काबुल। तालिबान ने जब्त किये करीब 12.3 लाख अमेरिकी डॉलर और सोना देश के केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) को सौंपा है। बैंक ने गुरूवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में बताया कि प्रशासन के पूर्व अधिकारियों के आवासों और पूर्व सरकार की खुफिया एजेंसी …
काबुल। तालिबान ने जब्त किये करीब 12.3 लाख अमेरिकी डॉलर और सोना देश के केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) को सौंपा है। बैंक ने गुरूवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में बताया कि प्रशासन के पूर्व अधिकारियों के आवासों और पूर्व सरकार की खुफिया एजेंसी के स्थानीय कार्यालयों से मिले नकदी और सोने की छड़ें द अफगानिस्तान बैंक को वापस लौटा दी हैं।
बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के अधिकारियों ने संपत्ति को राष्ट्रीय खजाने को सौंपकर पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी है।” उल्लेखनीय है कि तालिबान ने 15 अगस्तान पर राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद सात सितंबर को एक कार्यवाहक सरकार के गठन कर कई कार्यवाहक मंत्री और अफगान केंद्रीय बैंक में एक कार्यवाहक गवर्नर की नियुक्ति की थी।
यह भी पढ़े-
परमबीर सिंह को लगा झटका, बंबई उच्च न्यायालय ने याचिका की खारिज
