अमेठी: शहीद जवान के घर पहुंचकर डीएम व एसपी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज गुरुवार को जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान जनपद अमेठी के ग्राम दुर्गापुर थाना पीपरपुर निवासी बीएसएफ के शहीद जवान दिनेश कुमार के पैतृक निवास पर पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दिया एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शहीद के …

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज गुरुवार को जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान जनपद अमेठी के ग्राम दुर्गापुर थाना पीपरपुर निवासी बीएसएफ के शहीद जवान दिनेश कुमार के पैतृक निवास पर पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दिया एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शहीद के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक मदद के रूप में रुपए 50 लाख का चेक देने के साथ ही हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ हैं।

संबंधित समाचार