बदायूं: महिला कॉस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बदायूं, अमृत विचार। महिला कॉस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला कॉस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गई जहां डॉ ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बदायूं के दातागंज कोतवाली में तैनात महिला कॉस्टेबल ने अपने कमरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी …
बदायूं, अमृत विचार। महिला कॉस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला कॉस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गई जहां डॉ ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बदायूं के दातागंज कोतवाली में तैनात महिला कॉस्टेबल ने अपने कमरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गई जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही मौके पर एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी पहुंचे और जाँच पड़ताल शुरु कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतिका शुभलता 26 पत्नी दीपक फौजी दातागंज में बिजलीघर के पास संजय यादव के घर मे किराए पर रहती थीं। पुलिस के मुताबिक बहिन और भाई भी साथ रहते थे। घटना के समय भाई अनुराग स्कूल में था जो कि एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। तथा मौसेरी बहिन कंचन घटना के समय बाथरूम में थी। हालांकि एसपीसिटी घटनास्थल की जाँच कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें….
