बरेली: बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की बात सुन मां की मौत, एक माह बाद भी नहीं कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। न्याज से लौट रही युवती को अकेला देख तीन लोगों ने उस पर तमंचा तान दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर जंगल में ले गए। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दबंगों से बचकर जब युवती घर पहुंची। उसने यह बात अपनी मां को बताई तो सदमे …

बरेली, अमृत विचार। न्याज से लौट रही युवती को अकेला देख तीन लोगों ने उस पर तमंचा तान दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर जंगल में ले गए। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दबंगों से बचकर जब युवती घर पहुंची। उसने यह बात अपनी मां को बताई तो सदमे में मां की मौत हो गई। करीब एक माह से युवती और उसके पिता न्याय पाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस हर बार उन्हें टरका रही है।

शाही निवासी युवती ने बताया कि वह 22 अगस्त की रात में करीब 11 बजे अपने ही गांव के मदरसे में हो रहे तीजा के प्रोग्राम से न्याज लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच उसे गांव के रहने वाले युवक और उसके उत्तराखंड निवासी दो दोस्तों ने अकेला देखकर घेर लिया। आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में ले गए जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बेटी को तलाश करते हुए उसके पिता और गांव के लोग जंगल की तरफ गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने यह बात घर पहुंचकर मां को बताई तो मां यह सुनते ही सदमे से मर गई। इसके बाद पीड़ित पिता और बेटी अब तक न्याय पाने को थाने से लेकर अफसरों तक के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

गुरुवार को बुजुर्ग पिता के साथ युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। इस पर सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह ने सीओ मीरगंज को मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार