बरेली: चिटफंड कंपनी के नाम सफाई कर्मी चला रहा चिटफंड कंपनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामनगर ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी एक चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। आरोप है पांच साल से उसने अपने मूल तैनाती वाले गांव में झाडू तक नहीं पकड़ी। अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को मजूदरी देकर काम करा रहा है। चिटफंड कंपनी …

बरेली, अमृत विचार। रामनगर ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी एक चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। आरोप है पांच साल से उसने अपने मूल तैनाती वाले गांव में झाडू तक नहीं पकड़ी। अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को मजूदरी देकर काम करा रहा है। चिटफंड कंपनी के बहाने वह मुंबई में प्लाट और पेंशन दिलाने की बात कहकर बड़ी संख्या में गांव वालों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

अधिवक्ता ने इन इस मामले की शिकायत सीडीओ कार्यालय में की है। जिसके बाद सफाई कर्मी पर शिकंजा तय माना जा रहा है। सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में अधिवक्ता बनारसी दास ने कहा है कि उक्त सफाई कर्मी का मूल पद सफाई कर्मी का है लेकिन वह गांव में खुद को बीएलओ के पद पर प्रमोशन होने की बात कहकर भ्रमित करता है।

चिटफंड कंपनी से वह गांव के पांच सौ से अधिक लोगों को जोड़ चुका है। प्रति व्यक्ति साढ़े पांच हजार रुपये वसूलने के साथ मुंबई में प्लाट और पेंशन का लालच देकर ठगी जारी है। पूर्व में इस प्रकरण की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। उक्त सफाई कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच कराने की मांग की है। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने मामला संज्ञान में लेकर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार