बरेली: टीटीएस जिला व महानगर टीम का गठन
बरेली, अमृत विचार। तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक दरगाह के सज्जादानशीन व टीटीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की सदारत में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष मंजूर खान व महानगर अध्यक्ष अदनान खान ने आगामी उर्स-ए-रजवी की तैयारियों के मद्देनजर मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर अपनी अपनी टीम …
बरेली, अमृत विचार। तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक दरगाह के सज्जादानशीन व टीटीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की सदारत में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष मंजूर खान व महानगर अध्यक्ष अदनान खान ने आगामी उर्स-ए-रजवी की तैयारियों के मद्देनजर मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर अपनी अपनी टीम का गठन किया। इशरत नूरी, आलेनबी व सय्यद फरहत हुसैन को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट काशिफ रजा को महासचिव, सय्यद माजिद अली को जिला सचिव व जिला संगठन मंत्री जोहिब रजा को बनाया गया।
वहीं आसिफ रजा, सबलू अल्वी, जुनैद खान व इरशाद रजा को महानगर उपाध्यक्ष, नफीस खान को महानगर महासचिव, काशिफ सुब्हानी महानगर सचिव, आरिफ रजा को महानगर सचिव बनाया। इस मौके पर सभी से मसलक-ए-आला हजरत, सुन्नियत और टीटीएस के फरोग के लिए काम करने को कहा गया। साथ ही 103वें उर्स ए रजवी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक का संचालन मौलाना जाहिद रजा ने किया। मुफ्ती गुलफाम रामपुरी, मौलाना बशीरुल कादरी,मौलाना अफजाल, टीटीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शाहिद नूरी, परवेज नूरी, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, औररंगजेब नूरी, ताहिर अल्वी, हाजी जावेद खान, यूनुस गद्दी, गौहर खान, सय्यद फैजान अली, जुनैद मिर्जा, निक्की तहसीनी, सुहैल रजा, शान रजा, साजिद रजा, साकिब रजा, कामरान खान, नसीम सिद्दीकी, मुजाहिद बेग, सय्यद एजाज, अश्मीर रजा आदि लोगों ने नई टीम को बधाई दी।
