हरदोई: ट्रक लूट व हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 बदमाश घायल
हरदोई। गेहूं भरे ट्रक को लूट कर उसके हेल्पर की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया अनाज सहित ट्रक, चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने …
हरदोई। गेहूं भरे ट्रक को लूट कर उसके हेल्पर की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया अनाज सहित ट्रक, चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया है।
थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घायल बदमाश थाना कछौना के इस्लाम नगर निवासी नौशाद है।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि 10 जून को एफसीआई के बाहर गेहूं का खड़ा ट्रक गायब हो गया था। इस पर सवार हेल्पर रामखेलावन का शव लखनऊ में मिला था। इस लूट का खुलासा करने के लिए आईजी लक्ष्मी सिंह की विशेष टीम शहर कोतवाली की पुलिस व सर्विलांस टीम लगी हुई थी।
बीती रात पुलिस को बदमाशों की सुरागरसी लगी। जिस पर पुलिस पार्टी ने उन्हें घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने पर बदमाश नौशाद घायल हो गया। पुलिस ने नौशाद उसके भाई दिलशाद उर्फ लंबू , सूरज तथा एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ अनाज सहित ट्रक, एक मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस अधीक्षक ने इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया।
