पूरा हुआ चीनी का सबसे लंबा स्पेस मिशन सफर, 90 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के अब तक के सबसे लंबे मिशन में, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को पृथ्वी पर लौट आए। अ्रंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर …

बीजिंग। चीन के अब तक के सबसे लंबे मिशन में, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को पृथ्वी पर लौट आए।

अ्रंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे। गुरुवार को सुबह वे अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया।

केवल मुख्य प्रौद्योगिकी में असली रूप से महारत हासिल करने से चीन दूसरे देशों पर निर्भरता से मुक्त हो सकेगा। अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना चीन की एयरोस्पेस तकनीक दुनिया में सबसे आगे स्थल में आने का प्रतीक है। चीन पूरे दुनिया को अपनी क्षमता साबित कर रहा है। साथ ही चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ाने की इच्छा की पुष्टि की। भविष्य में चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अंतरिक्ष सहयोग का एक नया युग आरंभ करेगा।

संबंधित समाचार