मथुरा: पर्यावरण जन जागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित किए गए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके 44 वें जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने विनोद दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद …

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके 44 वें जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने विनोद दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 पार्षद श्वेता शर्मा ने विनोद दीक्षित को समाज सेवा के लिए पहले से भी अधिक प्रेरित करते हुए नए आयाम छूने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा विनोद दीक्षित हमारे लिए प्रेरणा है हमेशा वह समाज के लिए कुछ ना कुछ नए काम करते रहते हैं इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम उनको सम्मानित कर रहे हैं। आगरा मंडल महिला अध्यक्ष डॉ जमुना शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित हमेशा से ही समाज के लिए अलग-अलग कार्य करते रहते हैं आज उसी कड़ी में उन्होंने अपने जन्मदिवस पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा मैं हमेशा से ही समाज के लिए समर्पित रहा हूं और आगे भी समर्पित रहूंगा इस कोरोना काल के अंतर्गत सभी के सहयोग से देश का पहला मास्क बैंक हमने मथुरा में बनाया।कोरोना काल में विशेष सेवा के लिए कोरोना योद्धा सम्मान से 2000 लोगों को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा इस तरह प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार