बरेली: कल से होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, पांच सचल दल करेंगे 17 केंद्रों की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा कल से शुरू हो रही है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 1961 छात्र परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं की निगरानी के लिए पांच सचल दल भी तैयार किए गए है। …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा कल से शुरू हो रही है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 1961 छात्र परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं की निगरानी के लिए पांच सचल दल भी तैयार किए गए है। जो इन सभी 17 केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। बताया जा रहा है कि इन अंक सुधार परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षाओं से भी अधिक सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक परीक्षा मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है।

अधिक संख्या में छात्र अपने रिजल्ट से नहीं है संतुष्ट
दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बिना परीक्षा ही घोषित किया गया था। बड़ी संख्या में छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। जिसकी वजह से छात्रों के लिए बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा का विकल्प दिया। इस परीक्षा को देकर छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते है। प्रभारी डीआईओएस डॉ. सुभाष मौर्या ने बताया कि यदि परीक्षार्थी के इस परीक्षा में अंक मूल परीक्षा से कम आते है तो उसका रिजल्ट मूल परीक्षा वाला ही होगा। यदि छात्र इस परीक्षा में मूल परीक्षा से ज्यादा अंक लेकर आता है तो उसका नया रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

इस परीक्षा में कुल 1961 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अंक सुधार परीक्षा में कुल इस बार 1961 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है। जिसमें से हाईस्कूल में 955 और इंटरमीडिएड के 1006 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर अंक सुधार परीक्षा को भी नकलविहीन कराया जाएगा।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आदर्श निकेतन इंटर कालेज अटामांडा, सीएएस फरीदपुर, चंद्रशेखर आजाद गैनी, दरबारी लाल रिठौरा, इस्लामिया बरेली, राजकीय इंटर कालेज बरेली, जेपीएन नवाबगंज, लाजपत राय शेरगढ़, एमजीएम बहेड़ी, आरपी मीरगंज, राम भरोसे लाल देवचरा, जीजीआईसी बरेली, एसएस कन्या फरीदपुर, जीआईसी अगरास, जीआईसी रिछा, जीजीआईसी नवाबगंज, जीजीआईसी बहेड़ी।

बोर्ड परीक्षा के आंकड़े एक नजर में
कुल परीक्षा केंद्र 17
केंद्र व्यवस्थापक 17
अतरिक्त केंद्र व्यवस्थापक 17
सेक्टर मजिस्ट्रेट 06
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 17
कक्षा निरीक्षक (स्वंय के) 90
कक्ष निरीक्षक (वाहय) 108
परीक्षार्थी हाईस्कूल 955
परीक्षार्थी इंटरमीडिएट 1006
कुल परीक्षार्थी 1961
मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम 01
सचल दल 05

इसे भी पढ़ें…

कृषि कानून: सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर लिए गए हिरासत में

संबंधित समाचार