झांसी: डेंगू से लड़ने में ये मछली बनी ‘देवदूत’, जानें कैसे करती है बचाव?
झांसी। जिले में एक ऐसी मठली के बारे में बताया गया है जो लोगों को डेंगू के डंक से बचा सकती है। इस मछली का नाम गम्बूजिया है। ये मछली सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि मलेरिया की चपेट में आने से भी बचा सकती है। बता दें कि झांसी जिला प्रशासन ने अब इस मछली …
झांसी। जिले में एक ऐसी मठली के बारे में बताया गया है जो लोगों को डेंगू के डंक से बचा सकती है। इस मछली का नाम गम्बूजिया है। ये मछली सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि मलेरिया की चपेट में आने से भी बचा सकती है।
बता दें कि झांसी जिला प्रशासन ने अब इस मछली को तमाम तालाबों में छोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। जिले में डेंगू फैल रहा है, फिलहाल सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां 17 केस डेंगू के सक्रिय बताए जा रहे हैं।
झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने इस मछली को आंतिया तालाब में छोड़ा है। ताकि डेंगू के लार्वा को खत्म किया जा सके। ये एक ऐसी मछली है, जो डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले जानलेवा मच्छरों के लार्वा को खाकर झांसी को मच्छरों के प्रकोप से बचा सकती है।
झांसी में तालाबों में छोड़ी जा रही गंबूजिया मछली
आने वाले दिनों में डेंगू का लार्वा खाने वाली कंबूजिया मछली को बड़ी तादाद में जिले के सभी तालाबों में छोड़ा जाएगा। डेंगू के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जिले में डेंगू के एक्टिव मामलों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 17 डेंगू के केस एक्टिव हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है.
