पीलीभीत: जिला क्षय रोग केंद्र की ओर से चलाया गया मंडी में विशेष जागरूकता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। जिला क्षय रोग केंद्र की ओर से मंडी समिति में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत सब्जी मंडी में जगह-जगह पर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, इलाज के बारे में जागरूक किया गया। जिला क्षय रोग केंद्र के सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार ने लोगों को बताया कि अगर 2 सप्ताह …

पीलीभीत,अमृत विचार। जिला क्षय रोग केंद्र की ओर से मंडी समिति में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत सब्जी मंडी में जगह-जगह पर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, इलाज के बारे में जागरूक किया गया।

जिला क्षय रोग केंद्र के सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार ने लोगों को बताया कि अगर 2 सप्ताह लगातार खांसी आए तो अपनी बलगम की तत्काल जांच कराएं और टीबी होने पर सरकार की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत सारा इलाज निःशुल्क कराए।

इसके साथ ही 500 रुपए महीना डीवीटी के माध्यम से पोषण भत्ता भी उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। जिला क्षय रोग केंद्र के अंतर्गत पूरे जनपद में इस तरह के विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इस दौरान टीबी के संदिग्ध मरीज पाए जाने पर उनके बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिला क्षय रोग केंद्र के लैब सुपरवाइजर शेर सिंह चौहान, स्वेतांग सक्सेना एवं सुपरवाइजर गोविंद राम मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

बरेली: दो दिनों बाद मंडरा सकता है बाढ़ का खतरा, अभी अलर्ट प्वाइंट से 1.74 नीचे है रामगंगा का जलस्तर

संबंधित समाचार