बाराबंकी: संदिग्ध अवस्था में ट्रैक किनारे मिला शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रानेपुर निवासी एक युवक का शव अयोध्या लखनऊ रेल खण्ड पर सैदखानपुर केबिन के पास ट्रैक के किनारे मृत्यु अवस्था में पड़ा मिला है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के 37 साल के रानेपुर निवासी राम धीरज का शव सैदखानपुर पूर्व केबिन से तीस मीटर दूर …

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रानेपुर निवासी एक युवक का शव अयोध्या लखनऊ रेल खण्ड पर सैदखानपुर केबिन के पास ट्रैक के किनारे मृत्यु अवस्था में पड़ा मिला है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के 37 साल के रानेपुर निवासी राम धीरज का शव सैदखानपुर पूर्व केबिन से तीस मीटर दूर सिंग्नल के पास ट्रैक के किनारे मिला है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सैदखानपुर स्टेशन मास्टर और जीआरपी को दी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सैदखानपुर के पास अहिरन पुरवा में अपने साढू के यहां रहता था। वहीं जी आर पी पुलिस को मृतक की जेब से टिकट व मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला । मौके पर पहुंची जी आर पी बाराबंकी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया है।  जी आर पी प्रभारी बाराबंकी सरफराज अहमद ने बताया की सुबह 6 बजे ट्रैक से शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

संबंधित समाचार