अलीगढ़: लापरवाही पर आबकारी विभाग ने लिया एक्शन, वेब डिस्टलरी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। कार्य में लापरवाही बरतने पर आबकारी विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए अलीगढ़ स्थित वेब डिस्टलरी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त डीएन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद डीएन सिंह को प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी …

अलीगढ़। कार्य में लापरवाही बरतने पर आबकारी विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए अलीगढ़ स्थित वेब डिस्टलरी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त डीएन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद डीएन सिंह को प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी ने बताया कि आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन ने शासन से सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

वेब डिस्टलरी में उच्चाधिकारियों की जांच में पाया गया था कि वहां शराब की भराई में त्रीवता निर्धारित मानक के अनुसार नहीं पाई थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए निलबंन की कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार