पीलीभीत: तमंचे की नोक पर घर से युवती का अपहरण
पूरनपुर, अमृत विचार। परिजनों की गैरमौजूदगी में कुछ लोग महिला के घर में घुस गए। तमंचे की नोक पर युवती को जबरन उठा ले गए। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे युवती का तय रिश्ता टूट गया।शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली …
पूरनपुर, अमृत विचार। परिजनों की गैरमौजूदगी में कुछ लोग महिला के घर में घुस गए। तमंचे की नोक पर युवती को जबरन उठा ले गए। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे युवती का तय रिश्ता टूट गया।शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उसकी पुत्री को तमंचा दिखाकर जबरन उठा ले गए। जब महिला वापस आई पुत्री को घर नहीं पाया तो उनके होश उड़ गए।सुराग कशी करने पर पीड़ित को पता चला कि हरिपुर कला में पुत्री को ले जाने वाले पकड़े गए हैं।मामले का कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। उसने अपनी पुत्री की शादी एक गांव में तय कर दी है।आरोप है कि उसके बाद लोगों ने परिजनों को धमकी दी कि अगर शादी और कहीं की तो जान से मार देंगे।
16 सितंबर को लोगों ने उसके दामाद के पास उसके पुत्री के फोटो भेज दिए।पीड़ित ने बताया कि लोगो ने उसकी पुत्री की उल्टे सीधे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल चुके है।इसके चलते उसकी पुत्री का रिश्ता कई वार टूट चुका है।पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल हरीश बर्धन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आई है जांच कराई जा रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
