पीलीभीत: आरो मशीन छीनने के विरोध पर युवक की कर दी पिटाई
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आकाश कश्यप ऑर्डर पर घरों में वाटर आरो मशीन देने का काम करता है। वह नगर के अशोक कॉलोनी में अपने ग्राहक हरिशंकर गुप्ता के घर दो मशीन लेकर गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो अज्ञात साथियों की मदद से दोनों मशीनें उससे …
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आकाश कश्यप ऑर्डर पर घरों में वाटर आरो मशीन देने का काम करता है। वह नगर के अशोक कॉलोनी में अपने ग्राहक हरिशंकर गुप्ता के घर दो मशीन लेकर गया।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो अज्ञात साथियों की मदद से दोनों मशीनें उससे छीन ली। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई लगा दी। आरो मशीन की कीमत 34 हजार रुपये की बताई जा रही है।इस मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
