लखनऊ: आंख में मिर्ची झोंककर लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी में लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाशों को काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिनों बदमाशों ने एक महिला की आंख में मिर्च झोंककर उसके जेवर लूट लिए थे। वहीं, पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सामान व लूट में प्रयोग की बाइक भी बरामद कर ली है। बता …
लखनऊ। राजधानी में लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाशों को काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिनों बदमाशों ने एक महिला की आंख में मिर्च झोंककर उसके जेवर लूट लिए थे। वहीं, पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सामान व लूट में प्रयोग की बाइक भी बरामद कर ली है।
बता दें कि आरोपियों के ऊपर लूट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक काकोरी ने बताया कि शीतल विहार कालोनी दुबग्गा का रहने वाला वीरू सोनी अपने साथी सोनू यादव के साथ मिलकर क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। ठाकुरगंज थाने में भी उसके ऊपर मुकदमें दर्ज हैं। बीते दिनों इन दोनों ने महिला की आंख में लाल मिर्च का पाउडर फेंककर उसकी सोने की चेन, नाक की कील लूट ले गए थे।
पीड़िता ने काकोरी थाने में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। एक आरोपी सोनू यादव मलिहाबाद का रहने वाला है। और वीरू सोनी के ही घर में किराए पर रहता था और दोनों एक साथ मिलकर अपराध करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
