अमरोहा: फूलपुर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। फूलपुर मजरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ और एसडीएम पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह से समझा कर शांत कराया। गांव में सुरक्षा के …

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। फूलपुर मजरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ और एसडीएम पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह से समझा कर शांत कराया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मिहिर भोज के बोर्ड पर बने चित्र को भी काला कर दिया था। जिससे समुदाय विशेष के लोगों में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर मजरा में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। गुरुवार रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया।

मामले की जानकारी आला अफसरों को भी दी गई। जिस पर एएसपी, सीओ और एसडीएम हसनपुर भी मौके पर पहुंच गए। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोगों में पुराना विवाद चल रहा है। पिछले दिनों गांव में मिहिर भोज के बोर्ड को भी कुछ लोगों ने काला कर उखाड़ दिया था। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया गया था।

तहरीर के आधार पर गांव फूलपुर मजरा निवासी अमरीश कसाना, वीरेंद्र, पवन चौधरी, दीपक, कौशिंद्र और बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
रामप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी

संबंधित समाचार