यूपी चुनाव को लेकर कांगेस ने गठित की जांच समिति, जितेंद्र सिंह को बनाया चेयरमैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में टिकट लेने के लिए जहां आवेदन लिये जा रहे हैं, वही प्रत्याशियों की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति मिलने के बाद जांच समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) का गठन किया गया है। कमेटी में जितेंद्र सिंह चेयरमैन बनाये गये …

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में टिकट लेने के लिए जहां आवेदन लिये जा रहे हैं, वही प्रत्याशियों की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति मिलने के बाद जांच समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) का गठन किया गया है। कमेटी में जितेंद्र सिंह चेयरमैन बनाये गये हैं। सांसद दीपेन्द्र सिंह हूड्डा व विधायक वर्षा गायकवाड़ सदस्य बनाई गई हैं। समिति में पदेन सदस्य के तौर पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानसभा में कांग्रेस की नेता विधानमंडल दल विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ व सभी राष्ट्रीय सचिव शामिल रहेंगे।

युवाओं को रोजगार देने का वादा हवा-हवाई

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार देने का मोदी व योगी सरकार का वादा हवा-हवाई साबित हो गया है। इसी कारण मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगार दिवस के रूप मनाया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने कहा कि आज प्रदेश चौतरफा अव्यवस्था से जूझ रहा है। विकास अवरुद्ध है। जनता आर्थिक रूप से टूट चुकी है। छात्र, नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे है।

भाजपा और मुख्यमंत्री योगी ने पिछले चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से घूम-घूमकर पांच साल में 70 लाख यानि 14 लाख रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था, पर साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी खुद 4 लाख रोजगार देने की बात कर रहे हैं, हालांकि इसमें भी आंकड़ों की हेराफेरी की गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आरटीआई के माध्यम से सरकार से सवाल पूछा था कि 4 लाख रोजगार किन विभागों में दिये गये हैं। सरकार का जवाब आया कि डाटा उपलब्ध नहीं है।

युवा कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगारी दिवस 

उप्र युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के युवा कांग्रेसजनों ने दुबग्गा चौराहे पर युवा कांग्रेस लखनऊ पूर्वी के अध्यक्ष अंकित तिवारी व पश्चिमी इकाई के अध्यक्ष सैय्यद इमरान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अजीत सिंह, अवनीश शुक्ला, गौरव कुमार शुक्ला, मोहम्मद शफीक, आशीष श्रीवास्तव, ख्वाजा शारिक, अमित शुक्ला, सुशील पांडेय, स्वप्निल चौरसिया, अमन सिंह चौहान, दीपू पांडेय, अभिषेक चौरसिया आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार