बरेली: हाईटेंशन लाइन से छुआ ट्रक, चालक की मौत
सीबीगंज, अमृत विचार। फरीदाबाद से गद्दे लेकर बरेली की ओर आ रहा ट्रक रामपुर रोड पर कैंफर कॉलोनी के पास हाईटेंशन लाइन में छू गया। चालक की करंट लगने से मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। ट्रक को बक्सर बिहार निवासी 40 वर्षीय गुड्डू चला …
सीबीगंज, अमृत विचार। फरीदाबाद से गद्दे लेकर बरेली की ओर आ रहा ट्रक रामपुर रोड पर कैंफर कॉलोनी के पास हाईटेंशन लाइन में छू गया। चालक की करंट लगने से मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। ट्रक को बक्सर बिहार निवासी 40 वर्षीय गुड्डू चला रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक के पास मिले लाइसेंस के आधार पर उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
