बरेली: 31 अर्बन अस्पताल व 7 यूपीएचसी खुलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अर्बन अस्पताल खोले जाएंगे। ऐसे सरकारी अस्पताल जो 20-50 हजार की आबादी के बीच स्थापित होंगे। शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत अर्बन अस्पताल खोलने का निर्देश दिया है। जनपद में 31 अर्बन अस्पताल के साथ ही 7 यूपीएचसी …

बरेली, अमृत विचार। शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अर्बन अस्पताल खोले जाएंगे। ऐसे सरकारी अस्पताल जो 20-50 हजार की आबादी के बीच स्थापित होंगे। शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत अर्बन अस्पताल खोलने का निर्देश दिया है। जनपद में 31 अर्बन अस्पताल के साथ ही 7 यूपीएचसी और 4 पाली क्लीनिक खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा एक मैटर्निटी होम भी स्थापित किया जाएगा। जिससे गर्भवती-प्रसूताओं को बेहतर उपचार मिल सके। योजना के तहत 20 हजार की जनसंख्या पर कम से कम एक सरकारी अस्पताल हो जहां लोगों को प्राथमिक उपचार मिल सके।

छह अर्बन पीएचसी पर होंगे एक-एक पॉली क्लीनिक
वित्त आयोग के तहत जिले में 4 पॉली क्लीनिक खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रत्येक छह अर्बन पीएचसी पर कम से कम एक पॉली क्लीनिक हो। प्रयास है कि अर्बन पीएचसी से मरीजों का दबाव कुछ कम किया जा सके। मरीजों को जांच और इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें।

50 हजार की आबादी पर 7 नए यूपीएचसी
अर्बन अस्पताल और पॉली क्लीनिक के साथ ही जिले में 7 नए यूपीएचसी खोलने की तैयारी है। यह यूपीएचसी जिले में कम से कम 50 हजार आबादी वाले इलाके में खोली जाएगी। जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूर न जाने पड़े। जिन क्षेत्रों में पहले से ही सरकारी अस्पताल व यूपीएचसी क्रियाशील है, वहां नई यूपीएचसी नहीं खुलेगी।

15 वें वित्त आयोग के तहत शहरी व ग्रामीण इलाके में 50 हजार की आबादी पर यूपीएचसी खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और मजबूत होगा। प्रस्ताव में पॉली क्लीनिक, मैटरनिटी होम भी खोलने की तैयारी है। -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ

संबंधित समाचार