आगरा: शादी के 4 महीने बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
आगरा। जिले के शमसाबाद के गांव महरमपुर में पति और पत्नी ने एक ही रस्सी से बने फंदों से लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह स्वजन को जानकारी हुई, तब उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया। हालांकि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बता दें कि शमसाबाद इलाके के महरम पुर गांव के …
आगरा। जिले के शमसाबाद के गांव महरमपुर में पति और पत्नी ने एक ही रस्सी से बने फंदों से लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह स्वजन को जानकारी हुई, तब उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया। हालांकि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बता दें कि शमसाबाद इलाके के महरम पुर गांव के रहने वाले सचिन की शादी क्रांति से चार मई 2021 को हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, महरमपुर निवासी (21) वर्षीय मार्बल कारीगर सचिन की चार मई 2021 को पिनाहट के सेहा गांव में रहने वाली (19) वर्षीय क्रांति से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सचिन दिल्ली में काम करने चला गया। गांव में सास सीमा के साथ क्रांति रहती थी। क्रांति की बड़ी बहन ललिता की शादी पहले ही सचिन के भाई रवि से हुई थी। रवि और उससे बड़े भाई नीरज दोनों दिल्ली में काम करते थे।
शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो ललिता ने कमरे की कुंडी खटखटाई। मगर, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। ऐसे में दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सचिन और उसकी पत्नी क्रांति पंखे के कुंडे से बंधे दो फंदों से लटके दिखाई दिए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने कमरे में जाकर दोनों के शवों को फंदे से उतारा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि कमरे के अंदर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन शवों के पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आ पाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी के लग रहा है, लेकिन इसकी वजह साफ नहीं है।
