बरेली: दो युवकों ने शराब के नशे में पूर्णागिरि जा रही महिला का बैग किया गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे युवकों ने शराब के नशे में एक महिला का ही बैग गायब कर दिया। बारादरी पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर महिला का बैग वापस करा दिया। वहीं दोनों युवकों को चालान कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया। लखनऊ के आशियाना फेज़ 2 …

बरेली, अमृत विचार। पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे युवकों ने शराब के नशे में एक महिला का ही बैग गायब कर दिया। बारादरी पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर महिला का बैग वापस करा दिया। वहीं दोनों युवकों को चालान कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया।

लखनऊ के आशियाना फेज़ 2 के रहने वाले सतीश और उनके परिवार का ही मनेश पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी ली। वहीं नशे में उन्होंने बस में बैठी एक महिला का ही बैग गायब कर लिया। सेटेलाइट बस अड्डे पर उतरने के बाद महिला ने दोनों युवकों को बैग ले जाते देखा तो शोर मचा दिया।

यह भी पढ़े-

बरेली: आज से शुरू हो गई यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, पांच सचल दल कर रहे निगरानी

संबंधित समाचार