लखनऊ: समोसे का दाम कम करवाने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में गीतापुरी चौराहे के पास शिवप्रसाद सिंह का चार समोसे का होटल है। शुक्रवार रात वो और उनके कर्मचारी दुकान पर थे। आरोप है कि इस बीच मोहल्ले में रहने वाले वीरेंद्र सिंह अपने साथी के साथ बाइक से समोसे लेने पहुंचा। 10 समोसे लिए और रुपए कम कराने की …

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में गीतापुरी चौराहे के पास शिवप्रसाद सिंह का चार समोसे का होटल है। शुक्रवार रात वो और उनके कर्मचारी दुकान पर थे। आरोप है कि इस बीच मोहल्ले में रहने वाले वीरेंद्र सिंह अपने साथी के साथ बाइक से समोसे लेने पहुंचा। 10 समोसे लिए और रुपए कम कराने की बात कही। इस पर शिवप्रसाद ने विरोध किया। वीरेंद्र के दबाव बनाने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसके बाद वीरेंद्र और उनके साथी ने दुकान पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने दुकान से डंडे, कल्छुल और चिमटा उठाकर दुकानदार और कर्मचारियों को जमकर पीटा। वहीं, दुकानदार ने लूट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वीरेंद्र को हिरासत मे ले लिया जबकि उसके अन्य साथी भाग निकलें।

घटना के बाद दबंगों के हमले और दुकान में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार