जालौन: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो और मरीजों में हुई पुष्टि, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिले में शनिवार को दो और डेंगू के मरीज निकले है। जिसमें एक कदौरा ब्लाक के तिरही में और एक एट में निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम तिरही में एक महिला को कई …

जालौन। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिले में शनिवार को दो और डेंगू के मरीज निकले है। जिसमें एक कदौरा ब्लाक के तिरही में और एक एट में निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम तिरही में एक महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जब उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया और आराम नहीं मिला तो शुक्रवार को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंची। जहां उसकी डेंगू की जांच की गई।

जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम गांव पहुंची और पूरे परिवार की जांच के लिए सैंपल लिए। इसके अलावा टीम ने मलेरिया की जांच के लिए 41 स्लाइड बनाई। जबकि 23 लोगों की डेंगू जांच के लिए सैंपल लेकर मेडिकल कालेज भेज दिए। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक के मुताबिक ग्रामीणों के सैंपल लिए गए हैं।

टीम के सदस्यों ने जागरूक करते हुए ग्रामीणों से कहा है कि आसपास जलभराव न होने दें ताकि डेंगू जैसे मच्छर न पनप सके। ताजा भोजन करें। मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि एट में भी एक युवक डेंगू से पीडि़त निकला है। दोनों जगह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जलभराव वाले बर्तन खाली करा दिए गए हैं और फागिंग भी की गई है। उधर जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।

संबंधित समाचार