बांदा: 11 सचिवों को सीडीओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्यारह ग्राम सचिवों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने जसपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जसपुरा के सचिव आनंद मोहन शर्मा, तिंदवारी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुकुवा खास के सचिव कमल यादव, ग्राम पंचायत बंबियां के सचिव विनोद झा, ग्राम …

बांदा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्यारह ग्राम सचिवों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने जसपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जसपुरा के सचिव आनंद मोहन शर्मा, तिंदवारी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुकुवा खास के सचिव कमल यादव, ग्राम पंचायत बंबियां के सचिव विनोद झा, ग्राम पंचायत मिरगहनी के सचिव अभिषेक सिंह राठौर। बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत भरखरी के सचिव कोमल सिंह, ग्राम पंचायत जमुनीपुर के सचिव रफीक मंसूरी, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बदौसा व पिपरहरी के सचिव योगेश कुमार, ग्राम पंचायत सेमरिया कुशल के सचिव मुकेश कुमार तिवारी।

ब्लाक कमासिन के ग्राम पंचायत बीरा व भदांव के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत भांटी के सचिव अविनाश सिंह, ग्राम पंचायत कमासिन व तरायां के सचिव प्रभाकर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। नोटिस में कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण शासन की प्राथमिकता में है। 15 जुलाई 2020, 6 नवंबर 2020 व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 11 फरवरी को निर्देश दिए गए थे कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित कर दें, लेकिन शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है। निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराकर स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया जाए। साथ ही तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर शासकीय धन के दुरुपयोग व गबन का दोषी मानते हुए कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार