रायबरेली: गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लापरवाही और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शनिवार को एक बार फिर निजी हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की ओर से गलत इंजेक्शन लगा देने से प्रसूता के साथ गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे मौत हो गई है। महिला …

रायबरेली। जिले के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लापरवाही और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शनिवार को एक बार फिर निजी हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की ओर से गलत इंजेक्शन लगा देने से प्रसूता के साथ गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पूरे अस्पताल का स्टाफ भाग गया।

बता दें कि कैनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बीती रात पेट के दर्द के चलते दो माह की गर्भवती सावित्री को परिजन इलाज लिए लेकर आए। अनिल के मुताबिक इस दौरान सावित्री को दवा देकर और इंजेक्शन लगाकर भर्ती कर लिया गया। रात में पेट में दर्द अधिक हुआ तो नर्स से कहा गया तो उसने गाली देकर चलता कर दिया।

वहीं, एक घंटे तक बिना इलाज के सावित्री तड़पती रही। अनिल ने बताया कि इसी बीच एक नर्स ने गर्भवती को इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही सावित्री की मौत हो गई।

जिसपर परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद शनिवार सुबह भी जमकर हंगामा किया गया। मौका पाकर अस्पताल का स्टाफ ताला बंद कर फरार हो गया। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार