चिकन बर्गर में इंसान की उंगली: जब पहला निवाला लिया, दांतों तले दब गई इंसान की कटी उंगली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फास्ट फूड की शौकीन एक महिला रोस्टोरेंट में चिकन बर्गर खाने पहुंची। महिला ने जैसे ही बर्गर का पहला निवाला लिया तो उसके दांतों तले कुछ हार्ड सी चीज दब गई। जब उसने बर्गर खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसमें इंसान की कटी हुई उंगली थी। जिसके बाद उसने उस बर्गर …

नई दिल्ली। फास्ट फूड की शौकीन एक महिला रोस्टोरेंट में चिकन बर्गर खाने पहुंची। महिला ने जैसे ही बर्गर का पहला निवाला लिया तो उसके दांतों तले कुछ हार्ड सी चीज दब गई। जब उसने बर्गर खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसमें इंसान की कटी हुई उंगली थी। जिसके बाद उसने उस बर्गर का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

दरअसल, ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोलीविया की रहने वाली एस्टेफनी बेनिटेज एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गई थीं। जब बर्गर खाने पर उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ तो उन्होंने बर्गर को चेक किया। चिकन बर्गर के अंदर मीट की जगह इंसान की उंगुली थी। बेनिटेज ने इस पूरे मामले के बारे में फेसबुक पर लिखा कि खाते समय मैने एक उंगली चबा ली। साथ ही उस बर्गर का एक वीडियो भी शेयर किया। जिसे करीब 60 हजार से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं।

बर्गर कंपनी प्रवक्ता बोला- दुर्भाग्यपूर्ण घटना
बर्गर कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि काम करते वक्त उसके एक कर्मचारी की उंगुली कट गई थी। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने रेस्टोरेंट के इस ब्रांच को अस्थायी रूप से बंद करने और कंपनी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया। बताया गया कि बर्गर कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की अंगुली कटकर मीट ग्राइंडर में चली गई थी। इसी मीट को बर्गर में स्टफ ने पैक कर दिया था।

संबंधित समाचार