मुरादाबाद: बिना डिग्री व प्रमाण पत्र के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बिना डिग्री इलाज कर रहे एक झोलाछाप की दुकान को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। कांशीराम नगर में फर्जी तरीके से दुकान संचालक के खिलाफ कारवाई के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मझोला थाने में तहरीर दी है। मझोला थाने के कांशीराम नगर के ई ब्लाक में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बिना डिग्री इलाज कर रहे एक झोलाछाप की दुकान को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। कांशीराम नगर में फर्जी तरीके से दुकान संचालक के खिलाफ कारवाई के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मझोला थाने में तहरीर दी है।

मझोला थाने के कांशीराम नगर के ई ब्लाक में मकान नंबर 149 में काफी समय से चांदसी क्लीनिक संचालित करने वाला खुद को बंगाली डाक्टर बताता था। वह अपने दुकान में बवासीर, फोड़ा फुंसी आदि का आपरेशन और बीमारियों का इलाज भी करता था। इस झोलाछाप की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में हुई।

जिस पर अधिकारियों के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा टीम के साथ वहां पहुंचे। मौके पर संचालक नहीं मिला, उसकी पत्नी मिली। कोई डिग्री आदि नहीं मिला और न कोई स्टाफ। इस पर एसीएमओ ने झोलाछाप की दुकान को सील करा दिया। उन्होंने बताया कि खुद को बंगाली डाक्टर बताने वाला फर्जी तरीक़े से इलाज कर रहा था। उसके खिलाफ मझोला थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

संबंधित समाचार