अयोध्या: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- राष्ट्रवाद सिर्फ भाजपा में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में पहुचें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की खूबियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने भी प्रदेश की पूर्व सरकारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। भाजपा …

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में पहुचें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की खूबियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने भी प्रदेश की पूर्व सरकारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस राज्य में गुण्डागर्दी समाप्त हो जाय वह राज्य खुशहाली की ओर जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई जगह पांच बजे दरवाजा बंद हो जाता था। लोगों को डर रहता था कि आपराधिक घटना हो जायेगी तो मुकदमा लिखा जायेगा अथवा नहीं। लेकिन योगी सरकार में किसी की हिम्मत है कि खेत में रखा फावड़ा तक उठाकर ले जाए। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में अक्सर बम गिरता था। कभी अयोध्या तो कभी काशी में। पर योगी सरकार के कार्यकाल में न तो एक भी दंगा हुआ और न ही कहीं बम गिरा। रेलवे स्टेशन पर एक कुली उनका स्वागत करने आया था। कुली का कहना था कि उसकी बेटी सिपाही हो गई और एक भी पैसा घूस नहीं लगा। भाजपा में न जातिवाद और न परिवारवाद यहां केवल एक चीज है राष्ट्रवाद।

उन्होंने बताया की मोदी सरकार में 27 ओबीसी के मंत्री है। मंण्डल कमीशन की सिफारिशों को योगी सरकार ने लागू किया। गरीबों को पहली बार शौचालय मिला। आवास, किसान सम्मान निधि के साथ प्रेगनेंट महिला को सुविधा देने से लेकर बेटी की शिक्षा तक की व्यवस्था सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि नेहरू ने राम के नाम को नकार दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर की नींव रखी। धारा 370 एक झटके में समाप्त कर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि आजादी मिलने से पहले बनी अंतरिम सरकार सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी।

लेकिन एक व्यक्ति के कारण वह नहीं बन सके। आजादी के बाद गरीब, शोषित व वंचित व्यक्तियों को मजबूत करने का काम उसने किया, जिसका काफी समय चाय की दुकान व रेलवे प्लेटफार्म पर बीता था। माताएं लकड़ी पर खाना बनाती थी तो उसके आंसू निकलते थे जिसे पोछने का काम मोदी सरकार ने किया। बैठक को केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता, प्रदेश प्रभारी पूनम बजाज ने भी संबोधित किया।

संबंधित समाचार