बरेली: महिला दरोगा ने नाम हटाने के लिए 25 हजार और लगा दी चार्जशीट
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाने की महिला दरोगा ने दहेज के मामले में दर्ज रिपोर्ट से बहनों और बहनोई का नाम हटाने के बदले बुजुर्ग से 25 हजार रुपये ले लिए और उनका नाम भी नहीं निकाला। चार्जशीट दाखिल होने के बाद जब उनके पास नोटिस पहुंचा तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाने की महिला दरोगा ने दहेज के मामले में दर्ज रिपोर्ट से बहनों और बहनोई का नाम हटाने के बदले बुजुर्ग से 25 हजार रुपये ले लिए और उनका नाम भी नहीं निकाला। चार्जशीट दाखिल होने के बाद जब उनके पास नोटिस पहुंचा तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने दरोगा से रुपये वापस मांगे तो वह उन्हें धमका रही है। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
हाफिजगंज के सेंथल निवासी हामिद ने बताया कि उनके बेटे आसिम की शादी इज्जतनगर की शकीना से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही शकीना ने पति, सास-ससुर, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होने पर हामिद ने महिला विवेचक से संपर्क किया और बेटी और उसके पति का नाम रिपोर्ट से निकालने की बात कही। इस पर महिला दरोगा ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की।
हामिद ने महिला दरोगा को 25 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय पहले सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जब उनके घर पहुंचा तो उन्होंने महिला दरोगा से संपर्क कर रकम वापस मांगी। इस पर महिला दरोगा ने इनकार कर दिया। बता दें कि महिला दरोगा कुछ समय पहले ही बारादरी थाने आई थी। अब फिर से उसका तबादला देहात की तहसील में कर दिया गया है।
