हल्द्वानी: नगर निगम बढ़ाएगा लोगों की आय का जरिया, जाने कहां करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम अब शहर के लोगों को आत्म निर्भर बनाएगा। इसके लिए वह जरूरतमंदों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत निगम को पहले चरण में 60 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। आवेदन आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में कमेटी ट्रेनिंग का समय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम अब शहर के लोगों को आत्म निर्भर बनाएगा। इसके लिए वह जरूरतमंदों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत निगम को पहले चरण में 60 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। आवेदन आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में कमेटी ट्रेनिंग का समय निर्धारित करेगी। उसके बाद नियुक्त एजेंसी द्वारा प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिए जाएंगे।

एनयूएलएम के तहत नगर निगम को सिलाई-कढ़ाई, प्लंबर, कंप्यूटर, लकड़ी से जुड़े रोजगार सहित करीब 30 रोजगार विकल्प दिए गए हैं। शहर के लोग इनमें अपने रोजगार को चुन सकते हैं। उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर वे आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकते हैं। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि दस दिन में ज्यादा से ज्यादा आवेदन शामिल किए जाने हैं। 60 का लक्ष्य मिला है, जिसमें अभी तक पांच आवेदन पहुंच चुके हैं।

आत्मनिर्भर बनने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। पूरा प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग कब होगी, अभी यह तय नहीं किया गया है। आवेदन आने के बाद प्रशिक्षु चुने जाएंगे। उसके बाद करीब एक महीने के भीतर प्रशिक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार से छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

संबंधित समाचार