देवरनियां: हरा चारा खाने से चार पशुओं की मौत, सांसद कार्यालय के फोन पर जागा पशुचिकित्सा विभाग
बरेली, देवरनियां, अमृत विचार। ब्लाक दमखोदा क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन में चार पशुओं की मौत हो चुकी है। तो वहीं बेखबर वना पशु चिकित्सा विभाग सांसद कार्यालय के फोन पर तत्काल हरकत में आ गया। और पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने तत्काल गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया गया। ब्लाक दमखोदा के …
बरेली, देवरनियां, अमृत विचार। ब्लाक दमखोदा क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन में चार पशुओं की मौत हो चुकी है। तो वहीं बेखबर वना पशु चिकित्सा विभाग सांसद कार्यालय के फोन पर तत्काल हरकत में आ गया। और पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने तत्काल गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया गया।
ब्लाक दमखोदा के गांव कनमन में गुरुवार को श्री कांत शर्मा की एक गाय व कनमन के ही अंशु सक्सेना की एक पडिया,समेत दो अन्य पशुओं को बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी है। जिसके कारण तीन दिन में चार पशुओं की लगातार मौतें हो चुकी हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है, कि गांव में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु टीकाकरण नहीं किया गया है। जिसके कारण ही गांव के पशुओं को बीमारी अपनी चपेट में ले रही हैं।
जिसके कारण अव तक गांव के चार पशुओं को बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी हैं। वहीं गांव में पशुओं को अपनी चपेट में लेकर बीमारी से लगातार हो रही मौतों पर सांसद वरुण गांधी के मीडिया प्रभारी ढाकन लाल गंगवार ने पशु चिकित्सा अधिकारी के पी सिंह से गांव में पशुओं की लगातार मौतें होने पर बीमारी से वचाव हेतु तत्काल टीकाकरण कराने को कहा । जिस पर पशुचिकित्सा अधिकारी डा.के पी सिंह ने अपनी टीम भेजकर तत्काल कनमन,समेत अन्य दर्जनों गांवों में पशुओं को बीमारी से वचाव हेतु टीकाकरण कराया गया।
तो वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डा. के पी सिंह ने वताया कि इस समय पशुओं को हरा चारा खिलाने से अफारा हो जाने से पशुओं की अचानक मौतें हो रही हैं। क्योंकि इस समय हरा चारा में कीटनाशक दवाओं का प्रभाव होने से पशुओं में अफारा हो जाता है। जिसके कारण ही लगातार पशुओं की मौतें हो रही है।
और पशुओं के टीकाकरण को लगातार टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कर रही हैं। तो वहीं लगातार चार पशुओं की मौतें होने पर पशुपालकों में भय का माहौल है। उधर गांव के पशुपालकों में तीन दिन में हुई चार पशुओं की मौत पर विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
यह भी पढ़े-
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार बोले- बरेली व यूपी में ऐतिहासिक काम हुए
